फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल परिसर में दो पक्षों में चले लात-घूंसे

Tue, 02 Feb 2016 12:55 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रात्रि जागरण में हुए विवाद के बाद सोमवार सुबह सामान्य अस्पताल परिसर में दो गुटों में घमासान हुआ। जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े में पांच लोगों को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ढाणा लाडनपुर गांव के दो पक्षों में रात को गांव में जागरण के दौरान कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष से ईश्वर और दूसरे पक्ष से सुनील नामक युवक को चोट आई। दोनों घायलों को सोमवार सुबह सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी के बाहर फिर से दोनों गुट आमने-सामने हुए तो झगड़ा हुआ और लाठी-डंडे चले। जिस कारण काफी हंगामा हुआ। अस्पताल चौकी पुलिस, सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए। अस्पताल परिसर में हुए झगड़े में भी ईश्वर पक्ष से मनीष, पन्ना को सिर में चोट आई जबकि सुनील पक्ष के सिकंदर को चोट आई। इन्हें भी उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष ने बताया कि रविवार रात को जागरण के दौरान विपक्षी लोगों ने झगड़ा किया और मारपीट की। अब अस्पताल में आए तो सरिये से उन पर हमला किया। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि ढाणा लाडनपुर गांव में ही दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इमरजेंसी के बाहर पर्ची बनवाते समय दोनों पक्षों में झगड़ा। घायल अस्पताल में भर्ती है और घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें