फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार पुलिस कर्मी व होमगार्ड में हुई हाथापाई

Wed, 28 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चेकिंग नाके पर ट्रैफिक पुलिस का एक जवान अपने महकमे के बिन ड्रेस मुलाजिम को नहीं पहचान पाया और वही रौब-ताब दिखाया जो आम पब्लिक को अमूमन दिखाते हैं। तल्खी इतनी बढ़ी कि दोनों भरे बाजार हाथापाई पर उतर आए। दोनों में लात-घूसे व थप्पड़ चले।
विज्ञापन

घटना दोपहर बाद की है। एक पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में बाइक से नया बाजार मार्ग से गुजर रहे था। जब वह नया बाजार में लगाए नाके के पास से गुजरने लगा तो अचानक बैरिकेट गिर गया। जिस पर वहां ड्यूटी  दे रहे होम गार्ड के जवान ने उन्हें रोका और बैरिकेट गिराने पर बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया। खूब लात-घूंसे और थप्पड़ चले। झगड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पता लगा कि सिविल ड्रेस में जो व्यक्ति है वह पुलिस कर्मी है। बाद में उक्त पुलिस कर्मी वहां से चला गया। मगर भरे बाजार इस झड़प के कारण दोनों लोगों की नजर में हंसी के पात्र बने। वहां ड्यूटी दे रहे ईएसआई प्रताप ने बताया कि उनकी ड्यूटी वाल्मीकि जयंती के चलते नाके पर लगाई गई थी। जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय वह वहां नहीं था। पुलिस कर्मी और होमगार्ड के बीच झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें