फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षक के मकान का ताला तोड़ ढाई लाख का सामान चोरी

Fri, 27 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बालाजी कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ चोर करीब ढाई लाख की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर चोरों ने आईटीआई में शिक्षक नरेंद्र सिंह के मकान को अपना निशाना बनाया। नरेंद्र सिंह दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वापस लौटे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा मिला। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम साढ़े चार बजे घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा था और गेट अंदर से बंद था। फिर वह मकान के पिछले हिस्से की ओर गया तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां खुली पड़ी थी। अलमारी में देखा तो सारा सामान गायब था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अनाज मंडी चौकी में दी। चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। नरेंद्र सिंह ने बताया कि चोर अलमारी से चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों की बालियां, पांच चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पाजेब, करीब 18 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में अनाज मंडी चौकी से इंचार्ज अमीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें