फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जमीन के लिए ताऊ को मारी गोली, मौत

Sun, 03 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
गन
विज्ञापन
भिवानी। कादमा गांव में प्लाट के विवाद में भतीजे ने अपने ताऊ पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। भतीजा मौके से फरार हो गया। ताऊ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बाढ़डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन

घटना रात करीब पौने दस बजे की है। कादमावासी बलवान (52) का अपने चचेरे भाई के साथ प्लाट का विवाद चल रहा है। इसी मामले में दोनों परिवारों में लंबे समय से रंजिश है। रंजिश में रविवार रात बलवान का एक भतीजा उसके घर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में बलवान सिंह को पांच-छह गोलियां लगी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो तब आरोपी भतीजा फरार हो चुका था और बलवान सिंह ने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बाढ़डा थाना पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
बाढ़डा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला प्लाट विवाद है। रिश्ते में भतीजे ने बलवान पर गोलियां चलाई है। परिजनों के ब्यान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें