फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम काटने की धमकी देने पर छात्र ने निगला जहर, मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक माह पूर्व कमेंट करने पर बौंद वैश्य स्कूल की शिक्षिका ने सोमवार को स्कूल में कुछ छात्रों की पिटाई की। नाम काटने की बात कहकर कल से स्कूल आने से मना भी कर दिया। पिटाई और नाम काटने से आहत गांव फूलपुरा के 10वीं के छात्र सुधीर ने तड़के जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामले की जानकारी होते ही परिजन छात्र को अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्र का कहना था कि उसने शिक्षिका पर कोई कमेंट नहीं किया था। मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका और स्कूल प्रशासन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।   
विज्ञापन


छात्र सुधीर ने मंगलवार तड़के अपने गांव फूलपुरा में जहरीला पदार्थ निगल लिया। बौंद कस्बे के वैश्य स्कूल में पढ़ने वाले इस छात्र की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि उनका खेत में मकान है। उसने सुबह करीब चार बजे सुधीर को दर्द के कारण रोते देखा। इसके बाद वह छत पर गया तो सुधीर ने सारी बात बताई। चाचा का कहना है कि सुधीर ने उनको बताया कि एक महीने की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुले। वह स्कूल गया तो एक पुराने मामले में टीचर ने उसे बुलाया और उसकी पिटाई की। यह भी कहा कि तेरा नाम काट दिया है। कल से स्कूल आने की जरूरत नहीं। यह सब घर कैसे बताता। इसी डर से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। नरेंद्र ने बताया कि शिक्षिका के डर के कारण सुधीर ने यह कदम उठाया है। सूचना मिलते ही खरक चौकी इंचार्ज एएसआई रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता मुकेश के बयान पर शिक्षिका और स्कूल प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें