भिवानी। रोडवेज में कंडेक्टर के गेस्ट रूम में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। आग से स्कूटी और सोफा सेट जल गए। साथ ही दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात लोगों ने रात को रोडवेज में कंडेक्टर पालुवास वासी सुरेश के मकान को अपना निशाना बनाया। सुरेश कुमार ने बताया कि मकान के पास ही उन्होंने गेस्ट रूम बना रखा है, जिसमें सोफा सेट, उनकी स्कूटी थी। रात को किसी ने मिट्टी का तेल डालकर उसमें आग लगा दी। आग से स्कूटी जल गई और सोफा सेट भी जल गया। आग के कारण दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग की सूचना पर वह पहुंचे और जांच की तो वहां मिट्टी के तेल की दुर्गंध आ रही थी। जबकि उन्होंने वहां कोई मिट्टी का तेल नहीं रखा। आग से हजारों का सामान जल गया और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले में सदर थाना से एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में ये ही सामने आया है कि गेस्ट हाउस में आग लगी नहीं, बल्कि आग लगाई गई है। फिलहाल शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आग लगाकर सामान जलाने का मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।