प्रवासी मजदूर लक्ष्मण ने बताया कि वह 19 हजार रुपये एसबीआई बैंक में जमा करवाने गया था लेकिन बैंक की छुट्टी होने के कारण वह वापस अपने घर लौटने लगा तो रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश आए और उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया तथा दूसरे ने जेब से 19 हजार की राशि निकाल ली। आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस संबंध में लोहारू रोड नजदीक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली हैं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शहर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि वे बाहर गए हुए हैं। जल्द इस मामले की जांच करवाई जाएगी।