फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाश एक लाख लूटकर हुए फरार

Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित एक किरयाणा स्टोर के कारिंदे से नकाबपोश बाइक सवार एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस के समीप वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किरयाणा स्टोर मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी मगर देर शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर गांधी मार्केट स्थित गोबिंद किरयाणा स्टोर संचालक ने अपने  कारिंदे संदीप को एक लाख रुपये देकर ओबीसी बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा था। संदीप पैदल ही पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से होते हुए बैंक की तरफ जा रहा था। अभी वह रेस्ट हाउस मंदिर समीप पहुंचा था कि इसी दौरान पीछे से तीन नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने अकेले जा रहे संदीप के सामने बाइक रोक दी। संदीप कुछ समझा पाता इससे पहले एक बाइक सवार ने उसे पकड़ लिया जबकि दूसरे ने उसकी जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद तीनों बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। कारिंदे संदीप ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक गोबिंद को दी जिन्होंने सिटी थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद सिटी थाना पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपियों का कहीं कुछ पता नहीं  चल पाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें