दादरी-बाढड़ा रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गांव नौगांवा निवासी एक युवक काफी समय से उनके गांव में रह रहा है।
29 अप्रैल की शाम वह अपने घर पर अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान मौका पाकर उक्त युवक उनके घर में जबरन घुस आया। महिला ने बताया कि उक्त युवक ने पीछे से आकर उसका मुंह दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान जैसे-तैसे कर उसने युवक का हाथ मुंह से हटाया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे उक्त युवक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।