फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जनता त्रस्त, पुलिस वसूली में मस्त

Thu, 19 Nov 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह में ट्रैफिक की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई है। बुधवार को भी दिन निकलते ही एनएच-2 जाम हो गया। लोग परेशान रहे। लेकिन यहीं पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड वाहनों से वसूली करने में लगे रहे। हाइवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने पुलिस वाले सुबह ही पहुंच जाते हैं। यहां आगरा से बाहर का कमर्शियल वाहन देखते ही रोक लिया जाता है और पैसे लेकर छोड़ा जाता है। इसकी शिकायत एसपी ट्रैफिक से भी की जा चुकी है लेकिन हालात नहीं बदल रहे। इसी तरह भगवान टाकीज पर सुबह ही अवैध वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं। मऊ चौक पर तो नो एंट्री में भी ट्रक जा रहे हैं। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें