फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो बताओ, इनाम पाओ में फंसे लोग, गवाएं हजारों

Tue, 10 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केबल पर चल रहे एक चैनल पर चल रही प्रतियोगिता फोटो बताओ, इनाम पाओ में अनेक लोग अपने हजारों रुपये गवां बैठे। इतना ही नहीं उन्हें फोन पर गंदी गंदी गालियों का भी सामना करना पड़ा। अब सभी पीड़ित इसकी शिकायत थाने में करने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन

केबल पर एक चैनल पर प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें विभिन्न फिल्मी कलाकारों के फोटो दिखाकर उनके नाम पहचानने की प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता के तहत 12 लाख रुपये या गाड़ी इनाम में देने की बात कही गई। जब फोन किया तो मैसेज आया कि आप जीत गए और एक अकाउंट नंबर देते हुए कहा कि इसमें रुपये जमा करा दो। दुर्गा कॉलोनी वासी पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ने बताए अनुसार अकाउंट में साढ़े छह हजार रुपये जमा करा दिए। उसके भाई ने करीब साढ़े 12 हजार रुपये जमा करा दिए। कॉलोनी के कुछ अन्य लोग भी इसी तरह ठगी का शिकार हुए। कुछ और भी रुपये जमा कराने जा रहे थे मगर उन्हें रोका गया। इतना ही नहीं जब नंबर पर दोबारा बात की तो गंदी गंदी गालियां देने लगे। वे इसकी पुलिस में शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें