फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पटवारी काबू, मामला दर्ज

Fri, 14 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंतकाल करने के बदले एक हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करीबन डेढ़ घंटे टीम कार्यालय में छानबीन में जुटी रही। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीबन एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला सांख्यिकी अधिकारी तेजसिंह व विजिलेंस निरीक्षक श्रीराम के नेतृत्व में टीम तहसील कार्यालय पहुंची। टीम सीधे नकल व इंतकाल के कंप्यूटर कक्ष में पहुंची। इस मौके पर नकल व इंतकाल पटवारी अशोक कुमार को इंतकाल की ऐवज में एक हजार रूपये रिश्वत के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया। टीम ने मौके पर कार्यालय के अन्य कागजात भी छाने। इस बारे में विजिलेंस निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि मंढ़ाण निवासी सुखबीर सिंह ने सूचना दी थी कि पटवारी उससे रिश्वत मांग रहा है जिस पर छापा मारकर पटवारी को रंगे हाथों काबू कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर श्रीराम के अलावा एएसआई नरेंद्र, एएसआई संजय कुमार, एचसी मनोज कुमार, अशोक कुमार शामिल रहे।
शिकायत में मंढाणा वासी सुखबीर ने बताया कि उससे दो रजिस्ट्री के इंतकाल करने के बदले में एक हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत नहीं देनेपर इंतकाल नहीं किया जा रहा और उसके चक्कर कटवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें