बिजनौर में पेद्दा कांड में आरोपी बनाए गए व्यापारी अरुण कबाड़ी के पुलिस कस्टडी रिमांड पर बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई स्थगित हो गई। अब इस मामले में सुनवाई शुक्रवार 14 अक्तूबर को सीजेएम कोर्ट में होगी।
पेद्दा में हुई घटना के मामले में पुलिस ने अरुण कबाड़ी को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस का दबाव पड़ने पर व्यापारी अरुण कबाड़ी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने अरुण कबाड़ी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने कहा कि अरुण कबाड़ी से पेद्दा में हुए तिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी व पूछताछ होनी है। पुलिस ने अदालत से अरुण कबाड़ी का तीन दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है।