फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के डेढ़ माह बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 27 Apr 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले उपमंडल के गांव बेरला में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत मामले में परिजनों ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 मृतक दिनेश की पत्नी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेढ़ माह पहले संदिग्ध हालात में उसके पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद से वह सदमे में थी और अभी उसका स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ है। इसके बाद उसने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि गत 13 मार्च को गांव के ही एक युवक ने फोन कर दिनेश को अपने पास बुलाया था। युवक के साथ चार लोग और थे और इन सब ने नहर किनारे बैठ कर शराब पी थी। इसके बाद दिनेश वापस नहीं लौटा।

आसपास तलाश करने पर भी दिनेश का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में नहर किनारे खड़ी बाइक के आधार पर नहर में खोजा गया तो दिनेश का शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी का कहना है कि उक्त पांच लोगों पर शक होने पर गांव के प्रमुख लोगों की पंचायत बुलाई गई थी।
विज्ञापन

इसमें करीब सौ से अधिक लोगों की मौजूदगी में उक्त आरोपियों ने उस दिन नहर किनारे दिनेश के साथ शराब पीने की बाद को कबूल की थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि गत 13 मार्च को घर से फाग खेलने के लिये घर से निकले युवक दिनेश का शव 15 मार्च को बाढड़ा पुलिस ने गांव से थोड़ी दूर स्थित इंद्रा कैनाल से बरामद किया था। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के भाई ब्रिजेश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था। थाना प्रभारी सूरज भान ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनू की शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें