फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमबीर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
तीन और आरोपी पकड़े - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव निगाणा कलां में सोमबीर हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लाए गए। 28 अप्रैल को गांव निगाणा कलां में हुई झगड़े में सोमबीर घायल हो गया था। घायल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन


घायल के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के साथ 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घायल सोमबीर ने बाद में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें