भिवानी। पुलिस ने पंजाब से हरियाणा के रास्ते भिवानी आ रही नामी कंपनियों की आठ सौ पेटी शराब बरामद की है। शराब राजस्थान बार्डर के साथ लगते लोहारू क्षेत्र के एक गांव में सप्लाई होनी थी। शराब की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए भिवानी को गुप्त सूचना मिली कि भिवानी-जींद मार्ग तिगड़ाना मोड़ पर अवैध शराब से भरा एक कैंटर यहां से गुजरेगा। सीआईए पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह ने टीम बनाकर तिगड़ाना मोड़ पर पुलिस ने सिविल कपड़ों में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे झुंझुनू निवासी ड्राइवर दौलत राम ने गाड़ी से छलांग लगा दी तथा वह खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे खेतों में धर दबोचा। मनजीत ने बताया कि पकड़ी गई शराब की 800 बोतलों में से 600 बोतल रॉयल स्टैग व 200 बोतल रॉयल चैलेंज की थी और उन पर फोर सेल इन पंजाब लिखा हुआ है, इन्हें हरियाणा में नहीं बेचा जा सकता। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत की यह शराब अवैध रूप से लाई जा रही थी। इस मामले में ड्राइवर सुरेंद्र से पूछताछ के बाद इसके असली मालिक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि
वह यह शराब गांव बिधवान निवासी एक ठेकेदार के कहने पर लेकर आया था। जो उसके ढाणी रहीमपुर ठेके में लेकर जानी थी।