वन विभाग की टीम ने गत रात सेराघाट-तरमोली मार्ग में 19 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। गत रात करीब 11:30 बजे सेराघाट तरमोली मोटर मार्ग में कुछ लोग घोड़ंों से अवैध लीसा ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा के नेतृत्व में वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन घोड़े मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर 19 टिन लीसा छोड़कर घोड़े समेत भाग गए।
वन कर्मी अवैध लीसे को जब्त कर डिपो कनारीछीना ले आए हैं। दल में वन दरोगा गोपाल राम, वन रक्षक राजेंद्र पांडे, देवेंद्र कार्की, भुवन पांडे, जगत पांडे आदि थे। रेंजर ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।