फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सांसद धर्मबीर को अश्लील वीडियो कॉल मामला, केस दर्ज होने के 8 घंटे बाद दो आरोपियों को मेवात से पकड़ा

Fri, 29 Sep 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

केस दर्ज होने के मात्र आठ घंटे में भिवानी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीन की तलाश जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के फोन पर अश्लील वीडियो कॉल करने के दो आरोपियों को भिवानी पुलिस ने मेवात से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी मेवात के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों की उम्र महज 22 से 24 साल के बीच है। जबकि इस मामले में अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए भी भिवानी पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को भिवानी साइबर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से पुलिस ने आरोपियों का तीन दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। वीरवार को एक बैठक के दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर के फोन पर एक वीडियो कॉल आई थी, जिसे उठाते ही स्क्रीन पर अश्लील वीडियो प्ले हो गई।

इसके बाद सांसद के पीए ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाना में दी थी। जिस पर देर रात नौ बजे साइबर पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ था। भिवानी पुलिस अधीक्षक ने रात को ही आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस कर मेवात पुलिस अधीक्षक से संपर्क साधा। इसके बाद देर रात तक दो आरोपियों को उनके ठिकानों से ही उठाकर भिवानी पुलिस शुक्रवार अल सुबह पांच बजे भिवानी पहुंच गई।
विज्ञापन


यानी केस दर्ज होने के मात्र आठ घंटे के अंदर ही दो आरोपी भिवानी पुलिस ने धर दबोचे, जबकि इस मामले में तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में भिवानी पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे ब्लैकमेल करने के लिए रेंडमली फोन नंबरों को उठाकर उन पर वीडियो कॉल करते हैं फिर स्क्रीन पर चलने वाली अश्लील वीडियो के साथ कॉलर की कुछ सेकंड की क्लिप तैयार कर उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का काम करते हैं।

भिवानी पुलिस ने सांसद धर्मबीर सिंह के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो कॉल करने के दो आरोपियों को मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और किन लोगों को अब तक ये शिकार बना चुके हैं, इसकी जानकारी हासिल की जाएगी। -वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें