फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: संदिग्ध परिस्थितियों में फाइनेंसर की मौत, पत्नी ने जहर देकर हत्या करने के लगाए आरोप

Fri, 14 Apr 2023 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

फाइनेंसर रोहतक रोड स्थित अपने ऑफिस में रहता था। औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। बयान में पत्नी ने कृष्ण को जहर देकर मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अपनी तहकीकात में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में एक फानेंसर की उसके रोहतक रोड स्थित ऑफिस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और शाम को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की।

विज्ञापन


मृतक की पहचान न्यू भारत नगर निवासी कृष्ण(40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की। बयान में पत्नी ने कृष्ण को जहर देकर मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अपनी तहकीकात में जुटी है।

कृष्ण करीब 30 वर्षों से भिवानी रहता था और फाइनेंस का काम करता था। उसकी चार संताने, दो लड़के व दो लड़की हैं। रोहतक रोड पर आश्रम के समीप उनका ऑफिस था। वह पिछले कई दिनों से उसके अंदर रहता था। शुक्रवार सुबह परिजन जब ऑफिस में गए तो उन्हें कृष्ण मृत मिला।
विज्ञापन


उन्होंनें पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुटे। शाम को करीब पांच शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मृतक की पत्नी ने उसके पति को जहर देकर मारने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें