फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोली मारकर किसान की हत्या, घर में मिला शव, दो साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

Thu, 19 Jan 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा (हरियाणा)

सार

गांव सीपर निवासी 42 वर्षीय किसान अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। करीब दो साल पहले अजीत की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
किसान की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सीपर में बुधवार देर रात एक किसान की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी परिजनों को सुबह आठ बजे लगी। जिसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे भिवानी के नागरिक अस्पताल ले गई। मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गांव सीपर निवासी 42 वर्षीय किसान अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। करीब दो साल पहले अजीत की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। परिजनों के अनुसार अजीत की दाई तरफ की कनपटी पर गोली मारी गई है। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को गुरुवार सुबह आठ बजे अजीत की हत्या की जानकारी मिली। जिसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की हत्या के पीछे क्या वजह थी और उस पर गोली चलाने वाले कौन हैं, फिलहाल पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी है। वहीं नागरिक अस्पताल में मृतक की पोस्टमार्टम की कार्रवाई में बवानीखेड़ा पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें