फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता बरतने पर डिपो धारक पर मामला दर्ज

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर गांव कैरू के डिपो होल्डर के खिलाफ खाद्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कैरू के सरपंच औमप्रकाश ने गांव के ही डिपो धारक दशरथ सिंह के खिलाफ जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को राशन वितरण में अनियमितता करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पवन कुमार निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने डिपो में राशन संबंधी रिकार्ड की जांच शुरू की। जांच के दौरान कार्डधारकों के ब्यान लिए गए। जांच में डिपो धारक द्वारा राशन वितरण का फर्जी रजिस्टर तैयार किया हुआ मिला। पात्र कार्ड धारकों का 11 क्विंटल के करीब गेहूं खुर्द-बुर्द पाया गया। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर डिपो धारक दशरथ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन की शिकायत पर डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें