फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाइपास पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे हुआ। डाबर कॉलोनी वासी करीब 19 वर्षीय युवक रवि बाइक से तोशाम बाइपास से गुजर रहा था। जब वह बॉक्सिंग एकेडमी के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरा और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल रवि को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रै्क्टर को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि रवि कार वर्कशॉप में गाड़ी ठीक करता था और रात को जिम में प्रेक्टिस करने के बाद घर लौट रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मामले में अस्पताल चौक इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि हादसे में युवक रवि की मौत हुुई है। सदर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें