फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात समझकर निकाला शव, बेटा निकला तो फूट-फूटकर रोया

Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
तालाब में - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कस्बे के कन्हाणा जोहड़ में मिली लावारिस लाश को निकालने के लिए पुलिस की मदद के लिए जो व्यक्ति आगे आया था, मृत युवक उसी का बेटा निकला। नियति का खेल देखिए उसे उस वक्त ही नहीं, जोहड़ की दलदल से निकालने के बाद भी काफी देर तक इस बात का पता नहीं लग पाया कि यह शव उसके बेटे का है। जब हकीकत सामने आई तो वह फूट-फूट कर रोया।
विज्ञापन


बता दें कि 12 अगस्त को कस्बे के कन्हाणा जोहड़ में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी शव को जोहड़ से बाहर निकालने की थी। कोई भी कीचड़ के दलदल में उतरने का साहस नहीं कर पा रहा था। बाद में कस्बे के रामनिवास ने हिम्मत जुटाई और
शव को जोहड़ से बाहर निकाला। लोगों से ही उसे पता लगा कि जिस युवक के शव को उसने दलदल से बाहर निकाला है, वह किसी और का नहीं वरन उसका ही पुत्र विकास है।
विज्ञापन


झगड़े के बाद की थी विकास की हत्या
शुरू में अनट्रेस लगने वाले केस को पुलिस ने महज दो दिन में ही सुलझा लिया। पुलिस ने मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मृतक विकास की हत्या का राज उगलवा लिया है। पुलिस थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे मृतक विकास के साथ 10 अगस्त को कन्हाणा जोहड़ के समीप बैठे थे। इसी बीच उनका आपस में झगड़ा हो गया तथा उन्होंने विकास को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने ही विकास की पीठ पर पत्थर बांध दिया ताकि शव पानी में रहकर गल सड़ जाए और ऊपर न आ सके। उल्लेखनीय है कि पुलिस को 13 अगस्त को कन्हाणा जोहड़ में एक युवक का शव मिला था जो गली सड़ी हालत में था तथा उसकी पीठ पर पत्थर बांधा हुआ था। मंगलवार को मृतक विकास के परिजन व अन्य लोग केस में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग लेकर पुलिस थाने पहुंचे। थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद बाद तीन आरोपियों राहुल, विकास उर्फ कालिया और सोमबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर उनको दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें