फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बिट्स स्कूल पर ताला

Fri, 30 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पालुवास ग्राम पंचायत व बिट्स ट्रस्ट के बीच करीब 32 एकड़ को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने स्कूल पर ताले लगा दिए। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद स्कूल के मुख्य गेट और अंदर के एक गेट पर ताले लगा दिए गए। अंधेरा होने के कारण पूरी कार्रवाई  नहीं हो सकी। फिलहाल छह सदस्यीय एक टीम वहां निगरानी के लिए रखी गई है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस तालाबंदी के साथ ही इस स्कूल में पढ़ रहे करीब आठ सौ बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

बिट्स स्कूल की जगह को लेकर वर्ष 2001 से ट्रस्ट और ग्राम पंचायत के बीच विवाद चल रहा है। करीब 32 एकड़ जमीन पर चल रहे विवाद में 23 सितंबर को कोर्ट ने पंचायत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिला प्रशासन को  एक महीने में जगह खाली कर पंचायत को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। एक महीने बाद भी जगह खाली नहीं करने पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तहसीलदार संजय बिश्रोई के नेतृत्व में प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। यहां 30 दिन की समयावधि को लेकर विवाद हुआ। कोर्ट के आदेश 23 सितंबर के है, जबकि ट्रस्ट सदस्यों को ऑर्डर की कॉपी अक्तूबर माह में मिली, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने पैनल के अधिवक्ताओं से संपर्क साधा।
बाद में सीटीएम जगदीप सिंह स्कूल पहुंचे। दोनों ओर से जद्दोजहद के बाद फाइनल हुआ कि कोर्ट के आदेशों की तिथि से ही 30 दिन गिने जाएंगे। काफी बहस के बाद रात करीब आठ बजे प्रशासन ने स्कूल के मुख्य गेट और अंदर के एक गेट पर ताला जड़ दिया। रात होने के कारण पूरी कार्रवाई नहीं हो सकती। मगर एक छह सदस्यीय कमेटी निगरानी के लिए छोड़ी गई, जिसमें प्रशासन के दो सदस्य, ट्रस्ट के दो और दो पुलिस कर्मी है। स्कूल के बाहर नोटिस भी चस्पाया गया है। मौके पर खासी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस बारे में संस्था के को-चेयरमैन ओमप्रकाश बहलवाला का कहना है कि वे सात से दिन से बाहर हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अपर कोर्ट जाएंगे : शशि
बिट्स ग्रुप के चेयरमैन शशि परमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने मामले में जल्दबाजी की। यह तो निचली अदालत का फैसला है। वे अपर कोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन:::
कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। स्कूल के मुख्य गेट व एक अन्य गेट पर ताला लगाया गया है। कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया था और वह पूरा हो गया है।
जगदीप सिंह, सीटीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें