करवाचौथ की पूर्व संध्या पर आजाद रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा में मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया गया। नगर की महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। करवाचौथ के उपलक्ष्य में हाथों पर हिना रचाई। आकर्षक हिना रचाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शाखा प्रबंधक विनय सिंह ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व और आस्था का त्योहार है। महिलाओं को सम्मनित किए जाने के उद्देश्य से शाखा परिसर में मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया गया। संगीता भार्गव, संतोष, अदिति, एकता गुप्ता, चित्रा भार्गव ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई।
प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, राकेश कुुमार वार्ष्णेय, राज गुप्ता, सचिन राघव, अनंत बंसल, सौरभ, अपूर्व, अभिषेक, नितिन, दिपांशु डुडेजा, इति, वैभवी मौजूद रहे।