भिवानी पुलिस को दी शिकायत में लोहारू के वार्ड-4 निवासी मधु ने बताया उसने लोहारू स्थित एक बैंक में उसका खाता खुलवा रखा है। गत 28 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे वह अपनी पति के साथ एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वे एटीएम से रुपये निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति आया।
भिवानी में कस्बा लोहारू में एक दंपती के साथ धोखाधड़ी करके करीब 28 हजार रुपये बैंक खाता से निकालने का मामला सामने आया है। दंपती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
लोहारू थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में लोहारू के वार्ड-4 निवासी मधु ने बताया उसने लोहारू स्थित एक बैंक में उसका खाता खुलवा रखा है। गत 28 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे वह अपनी पति के साथ एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वे एटीएम से रुपये निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति आया और उन्हें एटीएम मशीन खराब होने के बारे में कहा। इसके अलावा उन्हें दूसरी मशीन से रुपये निकालने के लिए कहा। वे उक्त व्यक्ति की बात में आकर बैंक में से रुपये निकालने चले गए।
जब वे बैंक में पहुंचे तो उसे बैंक खाता में से 27633 रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ। दंपती ने एटीएम में जाकर उक्त व्यक्ति को तलाशने का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली व चोर की तलाश की। लेकिन उनके हाथ इस संबंध में कोई भी सुराग नहीं लगा। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोहारू थाना में केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद