फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, एक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय का अचानक आगे आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा रविवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

सोरखी वासी सोनू (30), तालू वासी प्रमोद व राजस्थान इंगौरा वासी वाहिद अपनी गाड़ी से भिवानी से सोरखी जा रहे थे। जब वे मित्ताथल गांव के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी के सामने नील गाय आ गई।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पास के नहर में जा गिरी। देर रात का समय होने के कारण बचाव कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। इस बीच प्रमोद व वाहिद संभले व कुछ अन्य लोगों की सहायता से सोनू को नहर से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

तालू वासी प्रमोद की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। वाहिद के माथे पर चोट आई।
विज्ञापन


बाद में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। परिजनों ने बताया कि सोनू विवाहित था और गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। मामले में सदर थाना से भीम सिंह ने बताया कि नील गाय आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें