फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Tue, 08 Dec 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारेडू गांव के पास संदिग्ध हालत में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। धारेडू वासी करीब 25 वर्षीय भानुप्रकाश बाइक से जा रहा था। गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर निकला ही था कि संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक पलट गई, जिसमें भानुप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

 आसपास के ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों का कहना था कि संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई जबकि कुछ मामले को संदिग्ध बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अस्पताल चौकी से इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना संबंधित थाना को दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें