फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पुलिस कर्मी ने मां, बेटी को मारी टक्कर

Tue, 08 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाइक पर सवार नशे में धुत पुलिस के जवान ने राहचलती मां, बेटी को टक्कर मार दी। जिससे मां, बेटी घायल हो गए। महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अखिलेश आगरी रविवार की रात आठ बजे अपनी बाइक में बाजार की तरफ आ रहा था। उसने लापरवाही से बाइक चलाकर तहसील गेट के पास बाजार से घर को लौट रही तहसील रोड निवासी विजय वर्मा की पत्नी नीमा वर्मा और उनकी पुत्री वैभवी वर्मा को टक्कर मार दी।

 जिससे दोनों मां, बेटी घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोगों ने दोषी पुलिस कर्मी की पिटाई कर कोतवाली में घटना की सूचना दी। बताया कि आरोपी कांस्टेबल नशे में बेकाबू होकर बाइक चला रहा था। कई लोग उसकी चपेट में आने से बच गए। लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नीमा वर्मा को अधिक चोटें आने के कारण हल्द्वानी रेफर किया गया जबकि वैभवी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल महिला के पति विजय ने अखिलेश के खिलाफ कोतवाली में धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें