फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला बिना सिर का धड़

Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में  बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह सिर व हाथ-पांव कटा धड़ मिला। इस तरह क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं जीआरपी चौकी पुलिस का कहना है कि ट्रेन हादसे में मौत हुई और सिर व हाथ ट्रेन के नीचे कुचले जाने के कारण नहीं मिले।
विज्ञापन


हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक 98-89 किलोमीटर दूरी पर सिर व हाथ-पांव कटा धड़ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। धड़ के पास ही सूटकेस भी मिला है। जिसमें दो जोड़ी पैंट-शर्ट, कुर्ता पायजामा थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें