फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट पर लाए किरोड़ी को पुलिस ने लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 21 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी निवासी चिकित्सक केएल बावा हत्याकांड को ट्रेस आउट करने के लिए दादरी पुलिस शुक्रवार को भिवानी जेल में बंद बलियाली निवासी किरोड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर ले आई। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस ने लिया है। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए संदिग्ध चार लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दादरी के पुराना बस स्टैंड पर सूर्या अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉ. केएल बावा 12 दिसंबर को भिवानी स्थिति अपने मकान से दादरी आने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात ने उनके अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। हत्याकांड को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आईजी भी हत्यारों का सुराग देने वालों को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा कर चुके है। मामले के पटाक्षेप के लिए पुलिस के राडार पर अब हार्ड कोर क्रिमिनल है। इसी कड़ी में बवानीखेड़ा के गांव बलियाली निवासी किरोड़ी को सीआईए पुलिस शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर दादरी लेकर आई है। दादरी लाने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस डॉ बावा के चालक, बिल्डिंग मालिक अफलातून, बामला निवासी रूपल व रिसेप्शनिस्ट का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने के लिए भी अनुमति ले चुकी है। सीआईए प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि किरोड़ी को कोर्ट में पेश कर हमने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें