भिवानी में देवसर मोड़ के पास 27 की रात मृत मिले मजदूर की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने सवाल उठाये। ग्रामीणों की दलील है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या कर शव वहां फेंका गया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच की मांग की।
उल्लेखनीय है कि 27 की रात को देवसर मोड़ के पास देवसर वासी करीब 40 वर्षीय मजदूर सुरेश कुमार का शव मिला था। उस समय बताया गया कि सुरेश भिवानी की एक फैक्टरी में काम करता था और रात करीब 10 बजे साइकिल से अपने घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर ने उसे टक्कर मारी। जिससे उसकी मौत हुई। सोमवार को ग्रामीण व परिजन लघु सचिवालय पहुंचे और इस हादसे पर सवाल उठाये। ग्रामीणों ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। सुरेश की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा कहीं और किया गया और शव कहीं और फेंका गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुरेश का अपहरण कर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी। इस मौके पर संजय