भिवानी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला के परिजनों ने कहा कि पति की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी कारण चूहे मारने की दवा निगली। जिसके बाद परिजनों ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में राजान पाना वासी करीब 30 वर्षीय महिला अनीता की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। अनीता केलंगा गांव में शादीशुदा थी और सात साल पहले उसके पति राजेश की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद से ही अनीता मानसिक रूप से तनाव में चल रही थी। तनाव के कारण उसने चूहे मारने की दवा निगली और यह हादसा हुआ। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।