बवानीखेड़ा में डॉ. जगदीश अरोड़ा पर गोलियां चलाने और शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी हिसार और बवानीखेड़ा के विभिन्न गांवों के रहने वाले है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
एक जनवरी को कस्बे के डाक्टर जगदीश अरोड़ा के अस्पताल में घुसकर गोलियां चलाई गई। करीब एक माह पहले शराब ठेकेदार नंदी पर गोलियां चलाई गई थीं। इन दोनों ही मामले में आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में हिसार निवासी रवि उर्फ मुगली, विकास जैमलपुरा बलियाली निवासी, रणसिंह उफु़ मडडू बवानीखेड़ा निवासी, रवि सुनार हिसार व साहिल राजपूत निवासी बवानीखेड़ा हैं।
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गोली कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। पिछले कई दिनों से आरोपी जिन लोगों के संपर्क में थे उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस जांच में विभिन्न जगहों से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी थी।