फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बीज बिक्री की सूचना पर दुकानों पर छापेमारी

Wed, 23 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fe - फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में  उद्यान विभाग की टीम ने नकली बीज की बिक्री के शक में 18 दुकानों से बीजों के नमूने लिये। विभाग ने यह कार्रवाई नकली बीजों की बिक्री की शिकायत के बाद की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला उद्यान अधिकारी डा. रघुबीर सिंह झोरड़ ने बताया कि इन दिनों जिला में सब्जी बीजों की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने बताया कि विभाग को दादरी व भिवानी शहर में बीज विक्रेताओं द्वारा नकली बीज बेचने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने दादरी व भिवानी शहर के बीज विक्रेताओं की दुकानों से 18 नमूने भर कर सीड सैंपल सिरसा भेजे गए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिला में अगर कोई भी बीज विक्रेता नकली बीज बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सीड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नकली बीज बेचने वाले दुकानदार को दोषी पाए जाने पर सीड एक्ट के तहत जुर्माने एवं सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें