फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराया गर्भपात, पति की शिकायत पर मामला दर्ज

Sat, 08 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
भिवानी में एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर उसकी पत्नी का गर्भपात करवाने और उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। महिला थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी व ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिटी स्टेशन क्षेत्र वासी युवक सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी ससुराल गई हुई है। वह लेने गया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। अब उसे पता लगा है कि उसकी पत्नी का गर्भपात भी करवा दिया गया है। महिलाथाना पुलिस ने शिकायत पर युवक की पत्नी व उसके ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एएसआई कृष्णा देवी ने बताया कि युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी कोमल, ससुराल पक्ष से पूनम, लक्ष्मण, विशाल, हिमांशु, हेमंत, सत्यवान, अनिल, बद्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें