फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बुजुर्ग महिलाओं को बेहोश कर नगदी और गहने लूटे

Tue, 13 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी सामान्य अस्पताल में तीन बुजुर्ग महिलाओं को बेहोश कर आभूषण व नगदी लूट ली गई। तीनों महिलाएं एक्स-रे रूम के पास बेसुध मिली। दो महिलाएं बोलने की हालत में नहीं है। तीसरी महिला ने बताया कि एक महिला ने उन्हें कुछ खाने के लिए दिया था। तीनों महिलाओं की नगदी व गहने गायब है। सूचना पर शहर थाना पुलिस, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार दोपहर सामान्य अस्पताल के एक्स-रे रूम के बाहर तीन बुजुर्ग महिलाएं संदिग्ध हालत में बेसुध मिली। करीब दो बजे स्टाफ कर्मचारियों ने देखा तो उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। परिजनों को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद दो महिलाओं को तो होश आया मगर तीसरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई थी। महिलाओं की पहचान अमर नगर वासी करीब 55 वर्षीय राजपति, लोहड़ चौपटा वासी करीब 50 वर्षीय बंसराजी व कृष्णा कॉलोनी वासी शर्मिष्ठा के रूप में हुई। बंसराजी को छोड़ बाकी दोनों ही महिलाएं बोलने की हालत में नहीं है। अज्ञात लोग राजपति की सोने की अंगूठी, ताबिजी, कानों की बालियां व पर्स ले गए। पर्स में कुछ नगदी थी। बंसराजी से सोने की अंगूठी, कानों की बालियां, पायजेब, मंगलसूत्र, करीब सात-आठ हजार की नगदी लूट ले गए। तीसरी महिला शर्मिष्ठा की सोने की चेन, लोकेट, पायजेब, कानों की बालियां, करीब साढ़े तीन हजार की नगदी लूट ली गई। महिला बंसराजी ने बताया कि एक महिला ने उन्हें खाने के लिए कुछ दिया था और कहा कि कुर्सी पर ही आंखे बंद करके सो जा। इसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ पता नहीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एएसपी फूल कुमार, शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा, सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे और महिला से इस बारे में बातचीत की। मामले में एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि महिलाएं अभी बयान देने की हालत में नहीं है। सही तरीके से होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवासी महिला पर शक
तीन महिलाओं को बेहोश कर लूटने में एक प्रवासी महिला का हाथ बताया जा रहा है। एक बुजुर्ग महिला शर्मिष्ठा ने थोड़ा होश में आने के बाद परिजनों को बताया कि एक प्रवासी महिला थी। जैसी रेलवे स्टेशन पर घूमती रहती है। उसने एक रूमाल दिया था। उसके बाद उसे नहीं पता कि क्या हुआ। एक महिला बंसराजी ने बताया कि महिला ने कुछ खाने के लिए दिया और सुला दिया। इसके बाद नहीं पता क्या हुआ।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें