फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
भिवानी में 11वीं कक्षा की छात्रा से अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई करवाने महिला एवं बाल विकास की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा भी पहुंची।
विज्ञापन


मामला छह अक्तूबर का है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी बुआ के खेत में चने लेने गई। रास्ते में ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने उसे पकड़ा और जबरन अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि व्यक्ति ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण वह चुप रही। परिजन किशोरी को लेकर महिला थाना पहुंचे। सूचना पर महिला एवं बाल विकास की चेयरपर्सन ज्योति बंदा भी महिला थाना पहुंची और पुलिस विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। महिला थाना से एएसआई कृष्णा ने किशोरी का अस्पताल में मेडिकल करवाया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाये। मामले में एएसआई कृष्णा ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म मामले में कर्मबीर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें