फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली निर्माण विवाद में जमकर चले पत्थर, एक पुलिसकर्मी सहित 15 घायल

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के खरक गांव की वाल्मीकि बस्ती में गली निर्माण को लेकर हुए झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर पत्‍थर चले और खूब हंगाम हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पत्‍थरों का ‌िश्‍ाकार हुई। झगड़े में एक पुलिस कर्मी सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को उपचार के ंलिए सामान्य अस्पताल मंे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


झगड़ा रविवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। खरक गांव की वाल्मीकि बस्ती में गली बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ लोगों का आरोप है कि गली को ज्यादा ऊंचा बनाया जा रहा है, ‌िजससे 150 से 200 मकान नीचे पड़ रहे हैं।  इस बारे में अधिकारियों को शिकायत करने के अलावा सीएम विंडो ं पर भी शिकायत की हुई है। रविवार दोपहर ठेकेदार के मजदूर गली बनाने पहुंचे तो विवाद हो गया। एक पक्ष गली बनाने का विरोध कर रहा थ्‍ाा तो दूसरा गली बनाने की मांग कर रहा था। इसी बात को देखने में झगड़ा हुआ और पत्‍थर लाठी डंडेे बरसने शुरू हो गए। झगड़े की सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पत्‍थ्‍ार बरसा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस प्रयास में पुलिस कर्रचारियों को भ्‍ाी पत्‍थर लगे। हलवदार राजपाल को पत्‍थर लगने से चोट आई। झगड़े में एक पक्ष से नन्ही देवी, गीता, रेणू, संतोष, सत्यवंती, कमला, सुनीता और दूसरे पक्ष से जोनी, सोनिया, प्रदीप, सुंदर, उषा, सुलोचना, संजय को चोट आई। सभ्‍ाी घायलों को सामान्य अस्पताल में भ्‍ार्ती कराया गया है। एक पक्ष ने स्‍थ्‍ाानीय विधायक के परिजनों पर भी मारपीट के आरोप लगाए। खरक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि  गली निर्माण को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें