Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चरखी दादरी में सीआईए पुलिस ने करीब 20 आपराधिक घटनाओं में संलिप्त राज्य स्तरीय गिरोह के बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ जारी है।
सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधी जितेंद्र उर्फ काली निवासी झोझू कलां को क्षेत्र के गांव कादमा से दबोचा गया है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में हत्या प्रयास, डकैती, लूटपाट, गोलीकांड समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने करीब एक माह पूर्व गांव झोझू कलां में दुकानदार पर फायरिंग की थी। दुकानदार गोली लगने से जख्मी हो गया था। इसी प्रकार बदमाश जितेंद्र निवासी झोझू कलां ने पिछले दिनों गांव बेरला व हंसावास में दो पैट्रोल पंप भी लूट लिए थे। बदमाश ने अपने साथी मिंटू व एक अन्य के साथ मिलकर फरीदाबाद में भी दो डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी जितेंद्र व उसके साथियों ने राजस्थान से भी एक बाइक छीन रखी है। सीआईए इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल जितेंद्र के साथी मिंटू व एक अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।