मारपीट की सूचना पर चौबारी गई पुलिस टीम पेर एक युवक ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को दौड़कर दबोच लिया। रविवार को उसे जले भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी निवासी टप्पे की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या में वहीं का महेश सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। महेश और सुरेश सिंह सगे भाई हैं। शनिवार रात महेश की पत्नी और सुरेश के बेटे कल्लू के बीच कहासुनी हो गई थी। महेश की पत्नी अनीता का आरोप है कि उनके साथ कल्लू ने मारपीट की थी। इसकी सूचना मिलने पर एसआई प्रेम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। पुलिस को देखते ही कल्लू ने तमंचे से फायर झोंक दिया, लेकिन तमंचा मिस हो गया। उसके हाथ में तमंचा देख पुलिस ने दौड़कर कल्लू को दबोच लिया। उसके पकड़े जाने पर मारपीट करने वाले बाकी लोग भाग गए।
कैंट थाने में कल्लू के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा मारपीट का महेश की पत्नी अनीता की और से लिखाया गया है। दूसरा मुकदमा एसआई प्रेम कुमार ने आर्म्स एक्ट का लिखाया है। रविवार को पुलिस ने कल्लू को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।