चरखी दादरी में सिटी थाना पुलिस ने पिछले माह भक्त सिंह मार्केट में कपड़े की दुकान से चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जिनसे पुलिस ने चोरी का कपड़ा भी बरामद कर लिया है।
सिटी थाना के प्रधान सिपाही ऋषिदेव बूरा ने बताया कि पिछले माह 12 दिसंबर की रात भगत सिंह मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई थी। कपड़े दुकान मालकिन शीला देवी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मामले में चरखी दरवाजा निवासी मनोज व बाला वाला मंदिर नजदीक रहने वाले कुलदीप को दबोचा था। दोनों ने चोरी की घटना कबूल कर ली है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी दो कंबल, दस सूट व दो कपड़े के थान बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी कई खुलासे होने की संभावना है।