फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप सोरखी मर्डर केस में दो आरोपी सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 24 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में 12 अगस्त को मुंढाल गांव में गैंगवार के चलते हुए संदीप सोरखी मर्डर केस में सीआईए पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बामला गांव के पास से हुई। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में आपराधिक घटनाओं का खुलासा होगा। गौरतलब है कि 12 अगस्त को मुंढाल गांव के मुख्य चौराहे पर पास के ही गांव सोरखी निवासी संदीप को गोलियों से छलनी कर दिया था। मामले में सीआईए पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी हुई थी। दो-ढाई महीने के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या में शामिल दो मुख्य गुजरानी निवासी संजय गुज्जर और हांसी के अनीपुरा निवासी मनोज उर्फ मोजी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकारा कि वे हिसार के विनोद पानू गैंग के सदस्य हैं। गैंगवार के चलते संदीप सोरखी की रैकी कर हत्या की गई। पूछताछ में संजय गुज्जर ने खुलासा किया है कि उसके ताऊ के बेटे बलबीर के साले राधेश्याम की हत्या के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मनोज उर्फ मोजी व संजय गुज्जर अपने साथियों के साथ एक कार में सवार होकर संदीप सोरखी का पीछा कर रहे थे और 12 अगस्त को मुंढाल में कई गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होने कहा कि इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूछताछ में कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें