फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में घुसकर दिनदहाड़े चिकित्सक पर गोली चलाई

Mon, 02 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने नर्सिंग होम में मरीजों का चेकअप कर रहे चिकित्सक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली चलाई। गनीमत रही कि तीन में से एक भी गोली चिकित्सक को नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में एसपी व डीएसपी ने मौके का मुआयना किया। शनिवार शाम एक बदमाश ने चिकित्सक से फोन करके रुपयों की मांग की थी। 20 दिन पहले बदमाशों ने भिवानी के डाक्टर केएल बावा की गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना के बाद चिकित्सकों में दहशत है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे अरोड़ा अस्पताल के संचालक डॉ. जगदीश अरोड़ा ओपीडी में मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। एक युवक अंदर ओपीडी में घुस गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा हो गया। अंदर घुसे युवक ने मरीज को बाहर धकेल दिया और डा. अरोड़ा पर दो गोलियां दागी। गनीमत रही कि डाक्टर को गोलियां नहीं लगी और डॉ. बाल बाल बच गए। बाहर खड़े युवक ने भी एक गोली शीशे पर चलाई।

डा. अरोड़ा ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उसके पास अजय गुर्जर का फोन आया और नए साल पर खर्चा-पानी देने की मांग की। डा. अरोड़ा ने इनकार करते हुए फोन काट दिया। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने एक साथी के साथ अजय गुर्जर उनके अस्पताल में आया और उसने ओपीडी में बैठे मरीजों को पिस्तौल दिखाकर बाहर कर दिया। अजय गुर्जर ने उन पर दो गोलियां दागी। गोलियां चलने के दौरान डॉ. नीचे झुक गए और गोली पास से निकल गई। घटना में वे बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अजय गुर्जर के साथी ने भी बाहर शीशे पर गोलियां चला दी। अजय गुर्जर ने जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मुख्य बाजार और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना प्रभारी श्रीभगवान, डीएसपी चन्द्रपाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया अजय गुर्जर पर पहले भी पुलिस में  कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अजय गुर्जर की तलाश के लिए सीआईए सहित पांच टीमों का गठन किया है।
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि डा. जगदीश अरोड़ा की शिकायत  पर अजय गुर्जर व एक अन्य के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

डा. अरोड़ा ने धमकी को हलके में लिया
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि डा. अरोड़ा को शनिवार शाम को ही फोन पर धमकी मिली थी। इस धमकी को डा. अरोड़ा ने हल्के में ले गए। यदि वे शाम को ही फोन पर मिली धमकी की सूचना पुलिस को दे देते तो पुलिस अलर्ट हो जाती और रविवार की वारदात को टाला जा सकता था।

अजय पर दर्ज हैं करीब एक दर्जन दर्ज
घटना के मुख्य आरोपी कस्बा निवासी अजय गुर्जर पर जान से मारने के तीन मामलों सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। डा. अरोड़ा पर जानलेवा हमले सहित तीन मामलों में अपराधी की पुलिस को तलाश है। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि अजय गुर्जर पर आज की घटना सहित तीन मामले जान से मारने की कोशिश और कई अन्य धाराओं सहित करीब एक दर्जन मामले अलग अलग थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें