फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ब्याज का लालच देकर ठगे साढ़े तीन लाख

Thu, 16 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत फर्जी चिट फंड कंपनी के मैनेजर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ वासी प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर एक कंपनी खोली थी। उस समय बताया गया था कि ज्यादा ब्याज के साथ रुपये कम समय में ही लौटाए जाएंगे। जिसके बाद उसने कंपनी में साढ़े तीन लाख रुपये लगाए। अप्रैल माह में समयावधि पूरी हो चुकी है। समय पूरा होने के बाद कंपनी पदाधिकारियों से रुपये मांगे तो टरकाने लगे। अभी तक ज्यादा ब्याज के साथ तो दूर मूल राशि भी नहीं लौटाई है। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र कुमार ने बताया  कि मामले में वेदपाल देवरिया और फर्जी कंपनी मैनेजर फ्रेंड्स कॉलोनी वासी रोहताश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें