शहर कोतवाली आए मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के खालापार में पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि दोनों और के महिला और पुरुष कोतवाली में ही भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले रखा है।
खालापार में जामियानगर में रविवार सुबह दो पक्षों में पैसों के पुराने विवाद के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई।
बाद में बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया और दो घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली में भी दोनों पक्ष के महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठिया भांजकर भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।