फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में चले लात घूंसे, एक बंदी घायल

Thu, 15 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
FIGHT
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी जिला जेल में मामूली कहासुनी को लेकर बंदियों में लात घूंसे चले। झगड़े में एक बंदी को सिर में चोट आई। जिसे उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झगड़ा बुधवार सुबह हुआ। जिला जेल में अचानक तीन बंदियों में लात घूंसे चलने लगे। हंगामा हुआ तो अन्य बंदी व सुरक्षा कर्मी पहुंचे। झगड़े में हरीकिशन नामक बंदी को सिर में चोट आई। जिसे उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। इमरजेंसी में उपचाराधीन हरीकिशन ने बताया कि एक युवक जेल में सभी को परेशान किए हुए है। कोई समाचार सुनता है तो वह चैनल बदलकर गाने लगा देता है। रात को भी उसने ऐसा ही किया। जिसके बाद भी उसे कुछ नहीं कहा। बुधवार सुबह वह सर्दी के कारण शॉल ओढ़े बैठा था तो आकर झगड़ा करने लगा। अपने एक साथी को बुला लाया और हमला कर दिया। जिससे उसकी सिर में चोट आई। मामले में सदर थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि घायल हरिकिशन के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें