चरखी दादरी में सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव समसपुर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब बेचते काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियत के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव समसपुर निवासी एक व्यक्ति देशी शराब बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना पाकर सीआईए टीम ने गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने गौरव उर्फ गौरू को काबू किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 25 बोतल देशी शराब भी बरामद की। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।