फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर पुलिस ने बेरहमी से पीटा और ऐंठ लिए रुपये

Tue, 28 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
भिवानी में बहल के एक परिवार ने एसपी कार्यालय में शिकायत कर बहल थाना पुलिस पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया। वहीं बहल थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी मार्केट में बिना किसी लाइसेंस के मीट की दुकान चलाता है और पशु काटता है। लोगों ने शिकायत कर रखी है और बार-बार समझाने पर भी नहीं माना। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को बहल वासी महबूत खान अपने परिवार समेत एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी कार्यालय में शिकायत देने के अलावा डीएसपी हेड क्वार्टर से मुलाकात कर बहल थाना पुलिस की शिकायत की। शिकायत में महबूब खान ने बताया कि 24 जून की रात करीब नौ बजे तीन लोग उनके घर आए। एक ने खुद को बहल थाना का पुलिस कर्मी बताया। वहां समुदाय बाबत अपशब्द कहे और गाली-गलौच के साथ मारपीट की। बाद में थाने में लाकर बेरहमी से मारपीट की। माता व पत्नी ने रोका तो उन्हें भी अपशब्द कहे। थाने में भाई से रुपये भी ऐंठ लिए और चेतावनी देकर छोड़ा कि किसी को कुछ भी बताया तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। वहां से निकलने के बाद मेडिकल करवाया। मामले में बहल थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता बाजार में मीट की दुकान चलाता है और बिना किसी लाइसेंस के पशुओं कावध कर बेचता है। आसपास  के दुकानदारों ने कई बार शिकायत कर रखी है। इस कारण उसे समझाया भी गया मगर वह नहीं माना। मारपीट की शिकायत आई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें