भिवानी में सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव किरावड़ में छापेमारी कर पांच लोगों को जुआ खेलते काबू किया है। उनके पास से 46 हजार आठ सौ रुपये बरामद किए गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए पुलिस को बृहस्पतिवार सायं सूचना मिली कि गांव किरावड़ में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर पांच को काबू किया। पकड़े गए लोगों की पहचान तिलकराज, सुरेश, हरेन्द्र, रमेश, विरेन्द्र के रूप में हुई। उनके कब्जे से 46 हजार आठ सौ रुपये बरामद किए गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के प्रधान सिपाही रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।